ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम एसगारी ने आधिकारिक रूप से लिया तलाक

अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स और अमेरिकी अभिनेता सैम एसगारी ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। 42 वर्षीय स्पीयर्स और 30 वर्षीय एसगारी जुलाई 2023 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे और एसगारी ने अगस्त 2023 में तलाक के लिए अर्ज़ी दायर की थी। दोनों ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी और 2022 में शादी की थी।