ब्लिंकन की 'मानवाधिकारों के हनन' वाली टिप्पणी पर केंद्र को आपत्ति जतानी चाहिए थी: पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि केंद्र सरकार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की 'मानवाधिकारों के हनन में वृद्धि' वाली टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "हमारे मंत्रियों के सामने...दिया गया यह बयान...देश के लिए...सही नहीं है।" ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका भारत में 'मानवाधिकारों के हनन' में बढ़ोतरी की निगरानी कर रहा है।