'ब्लैक लाइव्स मैटर' के समर्थन में घुटने पर बैठे भारतीय खिलाड़ी, पाक खिलाड़ियों ने दिल पर रखा हाथ

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में ग्रुप 2 मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी पारी शुरू होने से पहले 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन के समर्थन में घुटने पर बैठे। वहीं, इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी दिल पर हाथ रखकर खड़े रहे। भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में छठी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं।