भांजी का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचे अक्षय कुमार, वायरल हुआ मामा-भांजी का वीडियो

फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं भांजी सिमर भाटिया के साथ एक इवेंट में पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिमर, अक्षय की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं जो अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में नज़र आएंगी। वहीं, अलका भाटिया एक फिल्म निर्माता हैं।