भाई को लेकर भावुक हुईं रोहिणी, सोशल मीडिया पर तेजप्रताप के लिए लिखा मेसेज

लालू यादव के परिवार में हालिया सियासी भूचाल के बीच रोहिणी आचार्या की अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को दी गई बधाई चर्चा का केंद्र बन गई है। उन्होंने X पर लिखा, "तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो...भाई...ढेरों शुभकामनाएं...स्नेह और आशीर्वाद।" तेज ने अपनी नई पार्टी बनाई है।