भाई की हल्दी सेरेमनी में सास डेनिस के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पीली साड़ी में दिखीं डेनिस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की हल्दी सेरेमनी में अपनी सास डेनिस के साथ पहुंचीं। सामने आए वीडियो में दोनों कार में बैठी नज़र आ रही हैं और इस दौरान प्रियंका की सास ने पीले रंग की साड़ी पहनी है। वहीं, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं जिनमें प्रियंका व अन्य जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।