inshorts

भिखारी पति से गुज़ारा भत्ता की मांग को लेकर केरल HC पहुंची महिला, मिला यह आदेश

केरल हाईकोर्ट ने अपने नेत्रहीन भिखारी पति से ₹10,000/माह गुज़ारा भत्ता मांग रही एक महिला की याचिका खारिज कर दी है। महिला याचिकाकर्ता मुस्लिम भिखारी की दूसरी पत्नी है व उसका आरोप था कि पति तीसरे निकाह की धमकी दे रहा है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी के भरण-पोषण की ज़िम्मेदारी तभी लागू होती है जब पति इसमें सक्षम हो।