inshorts

भाग्यश्री की मर्ज़ी के खिलाफ फिल्म में डेब्यू कर रही हैं बेटी, कहा- मां ने मना किया था

फिल्म 'मेरी गलियों में' से डेब्यू कर रहीं अवंतिका दसानी ने बताया है कि उनकी मां ऐक्ट्रेस भाग्यश्री ने उन्हें फिल्मों में ना आने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, "मां ने कहा था कि अभिनय का पेशा अनिश्चित है...इसके लिए मोटी चमड़ी का होना ज़रूरी है।" उन्होंने बताया कि भाग्यश्री ने उनसे कहा, "यहां कई बार दिल टूटता है।"