पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव-2027 से पहले बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे राजनीतिक परिवारों को बचाने और सत्ता हासिल करने के लिए बना 'ठग-जोड़' बताया। मान ने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के दौरान अपना रुख बदला और जनता को गुमराह किया।