भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़, गाड़ी पर किया पथराव
बिहारशरीफ (बिहार) में 19 सितंबर को भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। काजल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी।