भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटना पुलिस ने एक आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि किसी कार्यक्रम को लेकर विवाद का मामला प्रतीत होता है व जांच जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, अक्षरा को कॉल कर 2-दिन में '₹50 लाख' मांगे गए थे।