भोजपुरी ऐक्ट्रेस नीलम गिरी की शादी का खुला राज़, 'पति' संग वायरल हुई तस्वीर, क्यों खत्म हुआ रिश्ता?

'बिग बॉस 19' की प्रतिभागी भोजपुरी ऐक्ट्रेस नीलम गिरी की एक शख्स संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं और इस शख्स को उनका पति बताया जा रहा है। नीलम ने शादी को लेकर शो में बताया, "समझिए खत्म हो चुकी है, एक इंसान अवसर देते-देते थक गया है, क्या ही बोलें? मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं।"