भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पत्नी ने थामा आरजेडी का दामन

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी का दामन थाम लिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दोनों का आरजेडी में स्वागत करते हुए कहा, "यह (खेसारी) बड़े कलाकार तो हैं ही...साथ में एक अच्छे इंसान और समाजसेवी भी हैं।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेसारी की पत्नी चुनाव लड़ सकती हैं।