भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव लड़ेंगे बिहार का विधानसभा चुनाव

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को आरजेडी ने बिहार चुनाव में छपरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। खेसारी ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव संग अपनी तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, "मेरे लिए राजनीति कुर्सी की दौड़ नहीं है, यह एक ज़िम्मेदारी है छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की हर दिल की आवाज़ बनने की।"