भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गौरतलब है, ज्योति इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगी। वहीं, कुछ दिन पहले उन्होंने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी जिसके बाद चर्चा थी कि वह जन सुराज के टिकट पर लड़ सकती हैं।