भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सरेआम दी धमकी, कहा- भौंके तो घर खोजकर दौड़ाकर मारूंगा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक इवेंट के दौरान स्टेज पर धमकी भरे लहज़े में कहा, "जवाब दिया तो घर खोजकर मारूंगा...अगर वे कुक्कुर की तरह भौंके तो दौड़ाकर मारेंगे।" खबरों के अनुसार, पवन ने यह धमकी निर्भय सिंह और दीपक राजपूत को दी है। बकौल रिपोर्ट्स, ये तीनों पहले करीबी दोस्त थे लेकिन फिर तीनों में दरार आ गई।