कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल विदेशी मंचों पर भारत की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र के खिलाफ बयान देते हैं। भंडारी ने कहा कि राहुल ने भारत को आर्थिक आपदा की ओर बढ़ता बताया, जबकि देश दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।