ऐक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की भाभी व ऐक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स द्वारा मुंबई में पति प्रशांत मोटवानी, हंसिका और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद हंसिका ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मुझे लगता है मैं इस तरह के विवादों और फिर से ठीक होने के लिए थोड़ी बहुत बड़ी हो गई हूं...मैं ठीक हूं।"