भूमि पेडनेकर ने जम्मू में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए क्राउडफंडिंग अभियान किया शुरू
ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जम्मू में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और बाढ़ से बेघर परिवारों की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो के ज़रिए अभिनेत्री ने प्रशंसकों से एकजुट होकर इस अभियान में योगदान देने की अपील की है।