भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स ने लगाया 800+ अंक का गोता

भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 800 से ज्यादा अंक टूटकर 82,850 के नीचे पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 250 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 25,550 के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध IT शेयरों पर सबसे ज़्यादा दबाव दिखा जिसमें इन्फोसिस 6% से ज़्यादा जबकि TCS 5% टूट गया।

Load More