भारी बारिश के बीच मुंबई में बिग बी को देखने उनके घर पहुंची भीड़, उन्होंने कहा- नतमस्तक हूं

ऐक्टर अमिताभ बच्चन को देखने के लिए रविवार को भारी बारिश के बीच फैन्स मुंबई में उनके बंगले के बाहर इकट्ठा हुए। इसे लेकर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "मैंने उन्हें बहुत समझाया कि बारिश में नहीं खड़े हों, घर चले जाओ...लेकिन नहीं, वे खड़े रहे...इस स्नेह का मेरे पास कोई शब्द नहीं है...मैं उनके सामने नतमस्तक हूं।"

Load More