भारी बारिश से यूपी में पानी-पानी हुआ गंगा एक्सप्रेसवे, इंटरचेंज मार्ग पर जलभराव
यूपी में लगातार बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे जलभराव की चपेट में आ गया। उन्नाव के बशीरतगंज स्थित इंटरचेंज मार्ग पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए, ''गंगा एक्सप्रेसवे पर बह रहीं भाजपाई भ्रष्टाचार की नदियां।'' कार्यदायी संस्था पुराने ट्रैक्टरों से पानी निकालने का प्रयास कर रही है।