भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बोले पीयूष गोयल- यह किसानों के लिए 'सुरक्षा कवच' होगा
इंस्टिट्यूट फॉर स्टडीज़ इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने इसे 'सुरक्षा कवच' बताया और कहा कि लोगों में डर पूरी जानकारी न होने की वजह से है। भारत के 8 FTA की आलोचना को उन्होंने खारिज किया।