भारत आएंगे मशहूर अमेरिकी रैपर एमिनेम, 3 जून को मुंबई में करेंगे परफॉर्म: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर अमेरिकी रैपर एमिनेम पहली बार भारत आएंगे और 3 जून को मुंबई में परफॉर्म करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, एमिनेम जल्द ही वर्ल्ड टूर करेंगे जिसकी शुरुआत 15 मार्च, 2025 से लॉस एंजिलिस से होगी और यह टूर 22 जून, 2025 को मेलबर्न में खत्म हो जाएगा। इस टूर के दौरान ही एमिनेम मुंबई आएंगे।