भारत के 1000 कर्मचारियों पर पड़ेगा Amazon की छंटनी का असर, कुल 14,000 को निकालेगी कंपनी
ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन ने मंगलवार को कहा है कि वह दुनियाभर की अपनी कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में से 14,000 लोगों को निकालेगी। एमेज़ॉन की वरिष्ठ अधिकारी बेथ गैलेटी ने एक नोट में कहा कि इस कदम से कंपनी और भी अधिक मज़बूत हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छंटनी का असर एमेज़ॉन इंडिया के 900-1000 कर्मचारियों पर पड़ सकता है।