inshorts

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी फटा, सामने आया डराने वाला वीडियो

हाल ही में बैरन द्वीप में भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी फट गया। यह ज्वालामुखी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पूर्वी हिस्से में स्थित है। भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत से इसका वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें ज्वालामुखी से लावा और धुआं निकलता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है, यह पूरे दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी भी है।