एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद अभिषेक बच्चन चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर अभिषेक शर्मा को गलती से अभिषेक बच्चन कह दिया था जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, "अभिषेक बच्चन, बहुत बढ़िया खेले। बिना बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी व फील्डिंग के दुश्मन को लड़खड़ा दिया।"