भारत के किन राज्यों पर सबसे ज़्यादा कर्ज़ है?

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की राज्य वित्त: बजट अध्ययन रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, बढ़ती वित्तीय ज़रूरतों के चलते राज्यों की बाज़ार उधारी तेज़ी से बढ़ी है। बकौल रिपोर्ट, 2024-25 में तमिलनाडु और महाराष्ट्र लगभग ₹1.23-लाख करोड़ के साथ सबसे बड़े कर्ज़दार हैं। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, झारखंड और उत्तराखंड में कर्ज बढ़ा है जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार की उधारी घटी है।