भारत के घरों में मौजूद सोने की कीमत ने देश की GDP को किया पार: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते वैश्विक बाज़ार में सोने की कीमत $4,550/औंस तक पहुंचने के बाद भारत के घरों में मौजूद सोने का कुल मूल्य $5 ट्रिलियन को पार कर गया है। मॉर्गन स्टेनली की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है। वहीं, आईएमएफ के मुताबिक, भारत का GDP लगभग $4.1 ट्रिलियन है।