एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेज़बानी पाकिस्तान से छीनी जाती है तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से हट सकता है। दरअसल, भारतीय टीम ने पाकिस्तान जाने से इनकार किया है। बकौल रिपोर्ट, पाकिस्तानी टीम से पाकिस्तान सरकार यह भी कह सकती है कि दोनों देशों के मुद्दे सुलझने तक वह भारत संग कोई आईसीसी-एसीसी टूर्नामेंट न खेले।