भारत की पहली LGBTQ फिल्म की स्क्रीनिंग से IFFM करेगा अपनी प्राइड नाइट की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया में 22-अगस्त को होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के एलजीबीटीक्यू+ प्राइड नाइट सेक्शन की शुरुआत फिल्म निर्माता प्रेम कपूर की 'बदनाम बस्ती' से होगी। इसे भारत की पहली क्वीर-थीम वाली फिल्म माना जाता है। 2019 में बर्लिन में इसका दुर्लभ अंग्रेज़ी सबटाइटल वर्ज़न मिला था जबकि दशकों तक इसका प्रिंट खोने का अनुमान लगाया गया था।