पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से मना कर देने को लेकर कहा है कि भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट न केवल जीवित रहेगा बल्कि समृद्ध भी होगा। उन्होंने कहा कि मैं देखना चाहूंगा कि जब पाकिस्तान-भारत का कोई मैच नहीं होता तो आईसीसी आयोजन से कैसे पैसा कमाता है।