पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, "सोनिया गांधी (कांग्रेस नेता) इस देश (भारत) की बहू हैं, इस देश की मां हैं।" उन्होंने यह बात जगद्गुरु रामभद्राचार्य की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कही जिसमें उन्होंने कहा था कि सोनिया भारतवासी नहीं हैं और उनमें भारतीयता नहीं है।