केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में कहा है कि मध्यम वर्ग अब केवल विकास का लाभ उठाने वाला वर्ग नहीं रह गया है, बल्कि वही अब इस विकास को असल रफ्तार दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2036 तक भारत में होने वाले कुल खर्च का 93% हिस्सा मध्यम वर्ग और आकांक्षी उपभोक्ताओं की तरफ से आएगा।