inshorts

₹17,400 करोड़ के पार पहुंची भारत की म्यूज़िक इंडस्ट्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने रचा नया इतिहास

EY और IPRS की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी 2025 में बढ़कर ₹17,400 करोड़ पहुंच गई जो 2023 के मुकाबले 45% अधिक है। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का योगदान 52% रहा। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान संगीत को करीब 6 लाख करोड़ बार स्ट्रीम किया गया जबकि डिजिटल म्यूजिक में स्वतंत्र कलाकारों की हिस्सेदारी बढ़कर 43% हो गई।