भारत के लिए क्या है ईरान के चाबहार बंदरगाह का रणनीतिक महत्व?
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों और अमेरिका की उस पर हमले की चेतावनी से ईरानी बंदरगाह चाबहार पर भारत का नियंत्रण खतरे में पड़ता दिख रहा है। यह बंदरगाह भारत के कांडला बंदरगाह (गुजरात) से 550 नॉटिकल मील दूर है और यह भारत के लिए पाकिस्तान को बाइपास कर अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरोप तक आसान पहुंच का माध्यम है।