भारत के लोकतंत्र में शर्मनाक दखल: फेसबुक द्वारा PM का सेल्फी वीडियो रोके जाने पर तजिंदर बग्गा
फेसबुक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेल्फी वीडियो को कुछ देर रोकने पर बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने इसे 'भारत के लोकतंत्र और डिजिटल संप्रभुता में शर्मनाक दखल' बताया है। उन्होंने कहा, "फेसबुक ने सारी हदें पार कर दीं...इस विदेशी प्लैटफॉर्म को पोस्ट को सेंसर करने और यह तय करने का अधिकार किसने दिया कि भारतीय क्या पढ़ सकते हैं?"