भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के पास नहीं है कोई वाहन
हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास ₹270 करोड़ की संपत्ति है लेकिन कोई वाहन नहीं है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास ₹20 करोड़ के ज़ेवर, म्यूचुअल फंड्स व स्टॉक्स में कई निवेश और ₹48,000 कैश हैं।