रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को टोक्यो में जापानी समकक्षों के साथ चौथी 2+2 वार्ता की। इसमें रक्षा तकनीक, सैन्य उपकरणों के संयुक्त निर्माण, समुद्री सुरक्षा और तीनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।