भारत ने 20-22 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' के लिए SCO के सभी 10 सदस्य देशों सहित डायलॉग पार्टनर और ऑब्ज़र्वर देशों को आमंत्रित किया है। यूरेशिया में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहल पर 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' का आयोजन किया जा रहा है।