कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारत ने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी लगातार 10वीं सीरीज़ जीत ली है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 32वां वनडे शतक जड़ा।