भारत ने शुक्रवार को डरबन में पहले टी20I में दक्षिण अफ्रीका को 61-रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने डरबन में T20I में अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। डरबन में भारत ने 8 टी20I में से 6 में जीत हासिल की है जबकि एक रद्द व एक बेनतीज़ा रहा था।