भारत ने पहली बार मिसेज़ यूनिवर्स का खिताब जीत इतिहास रच दिया है। 48वें मिसेज़ यूनिवर्स पैजेंट में दुनियाभर की 120 महिलाओं ने हिस्सा लिया जिन्हें हराकर भारत की शैरी सिंह ने यह क्राउन हासिल किया। शैरी ने अपनी जीत को उन महिलाओं की जीत बताया जिन्होंने ज़िंदगी को सपनों से परे जिया या अपने सपनें पूरा नहीं कर पाईं।