भारत ने बताए लद्दाख की 28 जगहों के पक्के नाम, मैप में भी ऑफिशियली किया सेट
भारत ने लद्दाख की 28 जगहों और भौगोलिक विशेषताओं के नाम आधिकारिक तौर पर तय कर दिए हैं और इन्हें सर्वे ऑफ इंडिया के नक्शे में भी शामिल किया गया है। इनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे महत्वपूर्ण LAC क्षेत्र भी शामिल हैं। सरकार ने यह कदम लद्दाख प्रशासन से सलाह के बाद उठाया है।