अभिनेत्री आलिया भट्ट शनिवार को 32 साल की हो गई हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट के पास भारत की नहीं बल्कि ब्रिटेन की नागरिकता है। उन्होंने 2023 में कहा था, "हां, मैं ब्रिटिश नागरिक हूं। मेरी मां (सोनी राज़दान) का जन्म बर्मिंघम में हुआ था लेकिन मेरा जन्म भारत में हुआ और मैं भारत में ही पली-बढ़ी।"