अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर्स-2025 में अवॉर्ड जीतने से चूक गई है। यह 'लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी और यह अवॉर्ड 'आई ऐम नॉट अ रोबोट' ने अपने नाम कर लिया। 'अनुजा' में दो गरीब बहनों के भविष्य को लेकर कश्मकश को दिखाया गया है।