भारत में ₹700 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर'
ऐक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹700 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर इतिहास रच दिया है। रिलीज़ के चौथे शनिवार को ₹20.90 करोड़ कमाने के साथ ही 'धुरंधर' भारत में इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन ₹1,000 करोड़ पार कर चुका है।