भारत में ₹800 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर'
ऐक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹800 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर दिया है। 'धुरंधर' ने 30वें दिन भारत में इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया और इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। वहीं, फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन ₹1,100 करोड़ पार कर चुका है।