भारत में अपना पहला रिसर्च सेंटर खोलेगी टोयोटा, बेंगलुरु में होगी स्थापना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन अपना पहला रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) सेंटर खोलने जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, यह सेंटर बेंगलुरु के पास बिदादी में बनेगा और शुरुआत में 200 लोगों की टीम के साथ काम करेगा। वहीं, 2027 तक इसमें 1,000 इंजीनियर काम कर सकेंगे। यह सेंटर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मौजूदा फैक्ट्री के पास होगा।