भारत में इस साल में हर हफ्ते औसतन 1 शख्स बना बिलियनेयर: हुरुन

हुरुन इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2025 में हर हफ्ते औसतन 1 से अधिक शख्स बिलियनेयर बना। इस साल 58 लोग बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल हुए जिसके कारण बिलियनेयर्स की संख्या पहली बार 358 हो गई है। बकौल रिपोर्ट, इन बिलियनेयर्स की संपत्ति (₹167 लाख करोड़) भारत के जीडीपी से लगभग आधी है जो साल-दर-साल 5% बढ़ी।